पोषण भी, पढ़ाई भी, राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शास्त्री वार्ड एवं गुरुसाहब वार्ड की आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरुषों एवं बच्चों सहित समुदाय के सभी लोगों को पूरक पोषण आहार की रंगोली सजाकर और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता मालवीय ने उपस्थित लोगों को समझाइश दी कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का, मौसमी फल, हरी सब्जियाँ और सलाद का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफेद नमक, चीनी और मसालों के अत्यधिक सेवन से ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने हेतु केवल खाने योग्य व संतुलित आहार ही लेना चाहिए। इस अवसर पर सुपरवाइजर सकू गल्फट, तुलसी पवार, सुनीता कासदे, बी.सी. राजकुमार लोढ़ा, नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष और गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक नारायण देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी परिहार, वंदना मोरे, रेखा पवार, वैशाली बारंगे सहित वार्डवासी भी शामिल हुए। नारायण देशमुख ने सभी भाई-बहनों को संकल्प दिलाया कि वे कड़ी भूख लगने पर ही भोजन करेंगे और नमक, चीनी, मिर्च-मसाले व मादक पदार्थों का अधिक सेवन नहीं करेंगे, ताकि स्वस्थ रहकर जीवन को बेहतर बनाया जा सके।

Navratri : मुख्य मार्ग पर बिजली के तारों में उलझी देवी प्रतिमा

Leave a Comment