GST की नई दरें लागू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को दी बधाई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                     कार्यकर्ताओं ने नई दरों को बचत उत्सव के रूप में मनाया

Betul Samachar/मुलताई । केंद्र सरकार द्वारा 22 सितंबर सोमवार से जीएसटी की नई दरे लागू होने पर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा व्यापारीयो से संपर्क कर बधाई दी गई। भाजपा नगर मंडल द्वारा जीएसटी की नई दरे लागू होने को बचत उत्सव के रूप में मनाया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी राम चरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश भर में जीएसटी की नई दरे लागू होने पर भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बचत उत्सव के रूप में मनाया गया l नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, नपा सभापति डॉक्टर जी ए बारस्कर, शिल्पा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा भाजपा कार्यालय से फवारा चौक जय स्तंभ चौक एवं मुख्य मार्ग की दुकानों में पहुंच कर व्यापारियों को जीएसटी की नई दरे लागू होने पर बधाई दी गई l व्यापारियों से संपर्क के दौरान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी की नई दरे लागू करने पर खुशी का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया l

Read Also:- मृत गोवंश को दफनाने के लिए नपा द्वारा वसूले जा रहे 3 हजार रूपए

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी नई दरे लागू करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसे बचत उत्सव के रूप में मनाए जाने के अवसर पर प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, नगर मंडल मंत्री जया जैन, ज्योति साहू, शिल्पा शर्मा, रोशनी राजपूत, नपा सभापति डॉ जी बारस्कर, महेंद्र जैन, रामदास साहू, अनिल मानकर, योगेश सोनी, दुलीचंद साहू, निलेश वानखेडे सहित अन्य भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे l

Leave a Comment