Betul Samachar: राम भक्त ले चला राम की निशानी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/भैंसदेही (मनीष राठौर):- रामलीला मंचन के पांचवें दिन राजा दशरथ राम की याद करते हुए श्रवण के मां बाप के श्राप की बात सभी को बताते है कि आप भी हमारी तरह पुत्र के वियोग में प्राण त्यागोगे। राजा दशरथ राम राम करते प्राण त्याग देते है गुरु वशिष्ठ ननिहाल से भरत को वापस बुलाते है। भरत अयोध्या आकर माता कैकेई से मिलने जाते है जहा कैकेई भरत को सारा वृतांत बताती है। जिससे भरत नाराज होकर बोलते है कि आप मेरी माता नहीं हो सकती आपने पूरे राजपाट का सत्यानाश कर दिया आज से मै आपके पास कभी नहीं आऊंगा। फिर भरत माता कौशल्या से मिलने जाते है और कहते है कि माता इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है मुझे राजपाट से कोई मतलब नहीं है।इसके बाद माता कौशल्या से वन जाकर श्रीराम को वापस लाने की आज्ञा लेते है। तथा भरत शत्रुघ्न पूरे परिवार तथा सेना के साथ वन में श्रीराम से चित्रकूट में मिलते है। तथा वापस अयोध्या चलकर राज्य संभालने का आग्रह करते है जिसे श्रीराम मनाकर देते है। बहुत मिन्नतों के बाद भी श्रीराम वापस अयोध्या चलने से मना कर देते है। तब भरत श्रीराम की चरण पादुका मांगते है जिसे मै राज गद्दी पर रख कर राज चला सकूंगा श्रीराम से चौदह वर्ष पूर्ण होते ही अयोध्या वापस आने का कहते है। यदि आप समय पर वापस नहीं आए तो अपने भाई को नहीं पाओगे श्रीराम समय पर आने का वचन देते है। तब भरत सिर पर चरण पादुका को रखकर वापस अयोध्या आ जाते है राम भक्त ले चला राम की निशानी श्रीराम आगे पंचवटी में जाते है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, 112 से लाया अस्पताल

श्रीराम का सुंदर रूप देखकर सूर्पनखा हुई मोहित

पंचवटी में रावण की बहन सूर्पनखा आती है तथा राम लक्ष्मण का मनमोहक रूप देखकर उनपर मोहित हो जाती है। और उनके पास जाकर शादी का प्रस्ताव रखती है जिसे राम लक्ष्मण ठुकरा देते है सूर्पनखा रूप बदल बदल कर बहुत कोशिश करती है लेकिन राम लक्ष्मण मना कर देते है। तब गुस्से में सूर्पनखा रास्ते से सीता को हटाने के लिए सीता पर वार करती है तभी लक्ष्मण सूर्पनखा की नाक काट देते है। भरत का मार्मिक अभिनय गौरव राठौर द्वारा किया गया। सूर्पनखा का अभिनय जाने माने कलाकार सुरेश चौहान द्वारा किया जा रहा है। भरत एवं सूर्पनखा के अभिनय की दर्शकों ने खुले दिल से सराहना की।

Leave a Comment