मोही फीडर के आधा दर्जन गाँव की बिजली गुल
Betul Samachar/मुलताई। मोही फीडर से जुड़े ग्रामों में बीते दो दिनों से अंधकार पसरा हुआ है। लगातार बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम 4 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद है। इसके बाद से अब तक बिजली बहाल नहीं हुई। नामदेव पटाया सरपंच उभारिया, गोविंद कौड़े निवासी कुंडई, पवन नरवरे निवासीबोथिया और सुखदेव सोलंकी निवासी उभारिया ने बताया कि मोही फीडर से जुड़े बोथिया, सोमलापुर, उभारिया, जूनापानी सहित अन्य आदिवासी क्षेत्रों में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का आयोजन परंपरागत रूप से किया जाता है, लेकिन इस बार ग्रामीणों को यह पर्व अंधेरे में मनाना पड़ा।
कचरा खंती बनी समस्या, आवासीय क्षेत्र बढ़ने से लोगों को हो रही परेशानी
बिजली बंद रहने के कारण घरेलू उपकरणों का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले आठ महीनों से वे बिजली की आंख-मिचौली झेल रहे हैं। सप्ताह में दो से तीन दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि फोन करने पर अधिकारी संतोषजनक जवाब तक नहीं देते। लोगों ने मांग की है कि विभाग इन क्षेत्रों की लगातार बढ़ती बिजली समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द निकाले, ताकि भविष्य में दीपावली जैसे पर्व अंधेरे में न मनाने पड़ें।

