‘एक शाम बाबा खाटू नाम’ भजन संध्या में गूंजे श्याम के भजन, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। थाना रोड स्थित नवयुवक लक्ष्मी उत्सव मंडल द्वारा गुरुवार रात 9 बजे ‘एक शाम बाबा खाटू नाम’ भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन की प्रसिद्ध भजन गायिका गौरी-साक्षी बहनों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजन संध्या में गौरी-साक्षी बहनों ने “श्याम मुझे तेरी जरूरत है”, “मुझे तेरा ही सहारा”, “राधे रानी” और “तीनों बाण चलाओ ना” जैसे भावपूर्ण भजनों का गायन किया। उनके सुरों पर उपस्थित श्रद्धालु नृत्य करते हुए श्याम नाम में झूम उठे। पूरा परिसर देर रात तक “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम स्थल पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, पुष्प वर्षा की गई और बाबा को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक उपस्थित रहे। नवयुवक लक्ष्मी उत्सव मंडल के सदस्य उपेंद्र पाठक ने बताया कि मंडल प्रतिवर्ष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस वर्ष विशेष रूप से वृंदावन से गौरी-साक्षी बहनों को आमंत्रित किया गया था, जिनकी प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मंडल के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। अंत में बाबा श्याम की आरती की गई और श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया गया।

मुलताई-छिंदवाड़ा रोड पर बस और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, स्कूली छात्राएं बाल-बाल बचीं

Leave a Comment