Betul Samachar: सड़क निर्माण प्रारम्भ होने पर कांग्रेसियों ने किया जीतू पटवारी को धन्यवाद

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                       मार्ग की बदहाल स्थिति पर विधायक को सुनाई थी खरी खोटी

Betul Samachar/मुलताई। परमण्डल जोड़ से ड्रीमलैंड सिटी तक बनने वाली एक किलोमीटर सडक का निर्माण दो वर्षों से अधिक समय बीत जाने पर रुका हुआ था जिसके निर्माण का कार्य अब शुरू हुआ है। सडक निर्माण प्रारम्भ होने पर कोंग्रेसियों ने इसका श्रेय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी को दिया है। गौरतलब है की कुछ समय पहले जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी इसी सडक से मुलताई आए थे एवं उन्होंने इस सडक की दुर्दशा के लिए स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख को जिम्मेदार बताया था जिसके बाद मुलताई में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच जम कर बयानबाजी भी हुई थी । रविवार को कांग्रेस नेता संजय यादव, किशोर सिंह परिहार, प्रहलाद सिंह ठाकुर, सुमित शिवहरे, अरुण यादव,नितेश साहू,अखिलेश फुलवार, लोकेश यादव,रितेश शर्मा, आशीष सोनी, अरुणेश मिश्रा,आशीष जैन सहित दर्जनों कांग्रेसी बैनर पोस्टर लेकर सडक निर्माण स्थल पर पहुंचे एवं निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेता संजय यादव,किशोर सिंह परिहार ने बताया की सडक निर्माण नहीं होने से सडक पर बड़े बड़े गड्डे हो गए थे जिसके कारण इस सडक पर दुर्घटनाओं का अम्बार लग गया था एवं सैंकड़ो लोग इन दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल भी हो चुके है। कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे अरुण यादव ने बताया की की बीते दो सालो से क्षेत्र की जनता इस सडक का निर्माण नहीं होने से परेशान होकर आंदोलन धरना प्रदर्शन कर रही थी लेकिन भाजपा सरकार कुम्भकरनी नींद में सोइ हुई थी लेकिन जब प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रदेश स्तर पर उठाया तो मज़बूरी में भाजपा सरकार को इसका काम शुरू करना पड़ा । काम शुरू होने पर इस सडक के बगल में रहने वाले रहवासियों ने भी राहत की सांस ली है एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी को धन्यवाद दिया है।

नगर में लक्ष्मी उत्सव की धूम, आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना, दर्शन के लिए लगी भीड़

Leave a Comment