भैंसदेही जनपद पंचायत सभा कक्ष में पुर्णा मेले की हुई निलामी, 16 लाख 5 हजार की लगी ऊंची बोली

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/भैंसदेही (मनीष राठौर):- भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के देलवाड़ा में 3 नवम्बर से पुर्णिमा के अवसर पर लगने वाला पुर्णा माई मेले को लेकर बुधवार दो बजे जनपद पंचायत सभा कक्ष में निलामी बैठक आयोजित की गई। बैठक में भैंसदेही एसडीएम एवं तहसीलदार सहित अधिकारी और जनपद पंचायत अध्यक्ष यशवंती बाई धुर्वे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पवन परते और जनपद पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। शासन के नियमानुसार बीस लोगों द्वारा निलामी बोली लगाई गई वहीं भैंसदेही निवासी अंकुश राठौर ने 16 लाख की बोली लगाई मनोज इरूलकर ने 15.70 लाख और कपील राठौर ने 15 लाख 65 हजार की बोली लगाई वहीं सबसे ऊंची बोली पोहर निवासी प्रकाश अडलक ने 16 लाख 5 हजार की ऊंची बोली लगाकर मेले का ठेका लिया। आपकों बता दें कि लगभग एक महा तक चलने वाले पुर्णा माई मेले को लेकर जनपद पंचायत द्वारा बनाए गए नियमों का ठेकेदार को पालन करना अनिवार्य होगा। निलामी के दौरान पुर्णा मेले के समीप स्थित किसानों ने जनपद पंचायत पहुंचकर मेले में अधिग्रहित होने वाली जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग कि वहीं किसानों ने बताया कि विगत वर्ष जनपद पंचायत द्वारा उन्हें गुमराह किया गया।और क्षतिग्रस्त फसल का सही मुआवजा नहीं दिया गया उन्होंने कहा कि वे रबी सीजन की फ़सल गेहूं चना उस जमीन में लगाते हैं परन्तु जनपद पंचायत द्वारा दुकानें और सायकल वहान पार्किंग के लिए बड़ी मात्रा में किसानों की भूमि अधिग्रहण की जाती है। उन्होंने तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी से उचित मुआवजा देने की मांग कि।

BETUL NEWS: कब सुधरेगा झल्लार–बैतूल रोड, और कितने हादसों का इंतजार ?

बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल

जनपद पंचायत में पुर्णा माई मेले में व्यवस्थाओं को लेकर जनपद सभा कक्ष में बोलीकरता हो ने सवाल उठाते हुए ऐ मांग कि घाट पर महिलाओं के स्नान की उचित व्यवस्था की जाएं। पुर्णा नदी की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से प्रतिदिन कि जाएं। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएं। अवैध वसूली ना की जाएं। घाट पर पुजा अर्चना करने आने वाले श्रृद्धालुओं को लिए सुचारू रूप से व्यवस्था की जाएं सहित मेले को लेकर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जनपद पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment