तिवरखेड़ में गोशाला में हुआ गोपूजन
Betul Samachar/मुलताई। पवित्र नगरी में गोपाष्टमी महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कामधेनु चौक पर गौ माता की विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पूजा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ पालन एवं गौ संवर्धन का संकल्प लिया। गोपाष्टमी पर्व पर पंडित सौरभ जोशी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में गौ पालन करना चाहिए, क्योंकि गोपालन से सभी प्रकार के दोषों का नाश होता है गणेश साहू ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य या जन्मदिन आदि पर गौशाला जाकर गौ माता का आशीर्वाद लेना चाहिए। वहीं गायत्री परिवार की संजू बरोदे ने कहा कि गाय का दूध अमृत के समान है और हमें गाय का पालन केवल दूध के लिए नहीं, बल्कि गोमूत्र और गोबर के उपयोग हेतु भी करना चाहिए। गौ पूजन के उपरांत सभी उपस्थित जनों ने गौ संवर्धन और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दिनेश कालभोर,निलेश चावरिया, उपेंद्र पाठक, राजेंद्र सिंह ठाकुर, यादव राव निंबालकर, रेखा शिवहरे, तुलसीराम बारस्कर, संजय सोनी, राजू जैन, लोकेश गीदकर, सचिन विश्वकर्मा, कृष्णा साहू सहित अनेक श्रद्धालु एवं संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

तिवारखेड़ में गौशाला पहुंचकर मनाई गोपाष्टमी
गोपाष्टमी के अवसर पर प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम तिवरखेड में शामिल अमरनाथ गौशाला पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष किशोर जयसवाल, प्रखंड संयोजक गौरव भोयरे, प्रदीप इंगले, भीम साहू, ऋषभ सुरजाऐ सहित अन्य कार्यकर्ता द्वारा अमरनाथ की अमनाथ गौशाला पहुंचकर कृष्ण भगवान के छायाचित्र का पूजन कर गायों का पूजन किया
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गाय पालने का एवं गौ संरक्षण का भी संकल्प लिया l किशोर जायसवाल ने कहा कि गाय हमारा राष्ट्रीय पशु है यह पशु नहीं बल्कि हमारी माता है जिसकी संरक्षण के लिए एवं गोपालन के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
Betul Ki Khabar- हत्या को लेकर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामू टेकाम ASP से मिले

