चूड़ियां गांव में साधु बाबा के वचन अनुसार आज भी ढुध दही मही और आम फ्री मे मिलते है
Betul Samachar/चिचोली । देश का अनोखा गांव है जहां दूध, दही, महीं, आम फ्री में मिलता है l आज के इस महंगाई युग में हर चीज के दाम आसमान पर हैं यहां तक पानी भी मुफ्त में नहीं मिलता लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत चिचोली तहसील के अंतर्गत चूड़िया गांव है जहां लोगों को दूध दही मही आम फ्री में मिलता है यहां पर संत सिंधिया साधु बाबा के वचन अनुसार 115 वर्षों से दूध दही मही और आम नहीं बेचा जाता जिसका आज भी लोग वचन निभा रहे हैं एक बडी आबादी वाले इस गांव में प्रत्येक घरों में गोवंश मौजूद है l
बताया गया कि सिंधिया साधु बाबा महाराज ने 2012 शारदीय की नवमी को जीवित समाधि ली थी l यह दिव्य समाधि संत चिध्या साधु बाबा महाराज के नाम से प्रसिद्ध है श्रद्धालुओं के हृदय में साधु बाबा के प्रति अटूट भक्ति भाव है। साधु बाबा के वचन के आज भी गांव के लोग निभाते आ रहे हैं बाबा ने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन किया बुजुर्ग आज भी बाबा के चमत्कार लोगों को बताते रहते हैं। बैकुंठ चौदस पर यहां दो दिवसीय मेले का आयोजन होता है जिसमें श्रद्धालु धर्म ध्वजा निशान चढाकर विधिवत पूजन अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ करते हैं l
कार्तिक मास के बैकुंठ चौदस 4 नवंबर दिन मंगलवार को मालाजपुर गुरु साहब बाबा दरबार के महंत चंद्र सिंह के सानिध्य में साधु बाबा समाधि स्थल पर मेले का शुभारंभ होगा। मेले का समापन दिन बुधवार शाम को होगा , मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु समाधि स्थल पर माथा टेकने पहुंचते हैं ।

Guru Nanak Jayanti 2025: आज मनाया जायेगा गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव
बुधवार होगा भंडारे का आयोजन…
इस मेले में समापन पर देसी शुद्ध घी से बनी पुडी हलवा का भंडारा कराया जाता है इसमें हजारों की संख्या में भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचते हैं
विशाल नारदी भजन एवं डडार प्रतियोगिता का होगा आयोजन…
प्रतिवर्ष अनुसार विशाल नारदी भजन एवं डडार प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसमें विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 15001 रुपए दूसरा पुरस्कार 11001 रुपए तीसरा पुरस्कार 9001 रुपए चौथा पुरस्कार 7500 एवं अन्य पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।

