पंजाब से क्षेत्र में आए हार्वेस्टर संचालकों ने गुरूनानक जयंती पर किया लंगर का आयोजन

By betultalk.com

Updated on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। पंजाब से मुलताई क्षेत्र में आए हार्वेस्टर संचालकों ने फोरलेन मार्ग ससुंद्रा चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन गुरूनानक जयंती पर किया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष हार्वेस्टर संचालकों द्वारा गुरूनानक जयंती पर लंगर का आयोजन किया जाता है। बुधवार सुबह 7 बजे से लंगर प्रारंभ किया जो सतत शाम 5 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लंगर ग्रहण किया साथ ही मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों को भी रोककर उन्हें प्रसादी दी गई। लंगर के आयोजन में ससुंद्रा, साईंखेड़ा सहित आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया।

Betul Ki Taja Khabar: पवित्र नगरी में संपन्न हुई सोनेगांव की दिंडी यात्रा

Leave a Comment