जनक्रांति न्याय आंदोलन के समर्थन में करणी सेना की जनजागरण यात्रा पहुंची मुलताई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। जनक्रांति न्याय आंदोलन के समर्थन में निकली करणी सेना की जन जागरण यात्रा गुरूवार मुलताई पहुंची इस दौरान नगर के अजेन्द्र सिंह परिहार सहित राजपूत समाज के लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। करणी सेना के नर्मदापुरम संभाग प्रवक्ता लल्लन राजपूत ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में जाकर जनता को आंदोलन के उद्देश्यों तथा विचारधाराओं तथा संघर्ष को अवगत कराना है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता गांव गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं साथ ही शहरों में भी पहुंचकर समाज में न्याय, अधिकार तथा स्वाभिमान की अलख जगा रहे हैं। लल्लन राजपूत ने बताया कि यह केवल पदयात्र नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। 21 दिसंबर को हरदा की भूमि इस जनक्रांति की ऐतिहासिक साक्षी बनेगी। गौरतलब है कि लल्लन सिंह राजपूत इससे पहले भी 4 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा कर चुके हैं जिसमें उन्होने 4 से 5 जिलों के सैकड़ों गांवों में भ्रमण किया था।

Read Also: मुख्यमंत्री धान-गेहूं खरीद पर बयान वापस लें: डॉ. सुनील मराष्ट्रीय अध्यक्ष ने CM को लिखा पत्र

Leave a Comment