गुरुकुल विद्या मंदिर मुलताई के छात्र मानस खंडेलवाल ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Betul Samachar/मुलताई:- गुरुकुल विद्यालय मंदिर के होनहार छात्र मानस खंडेलवाल ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मानस की इस सफलता से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे मुलताई नगर में हर्ष और गर्व का माहौल है।प्रतियोगिता का आयोजन रविवार नीमच में हुआ जिसमें प्रदेशभर की शालाओं से संभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मानस खंडेलवाल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
Betul Daily News: 12 पंचायतों के 42 दिव्यांग जनो ने शिविर में कराया पंजीयन
विद्यालय के प्राचार्य श्री अतुल बारंगे ने बताया कि मानस ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाता है और मानस का यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।विद्यालय के संचालक श्री नवीन ओमकार ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे गुरुकुल परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने मानस को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुलताई और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय के खेल प्रशिक्षक जितेश पंवार सहित शाला परिवार ने भी मानस की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय में मानस के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

