पुत्र ने 75 वर्षीय वृद्ध मां से मारपीट कर जला दिया जरूरत का सामान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                सोनोरा निवासी वृद्धा ने की पुलिस से शिकायत, कार्रवाई की मांग

Betul Samachar/मुलताई। नगर के समीपस्थ ग्राम सोनोरा में एक 75 वर्षीय वृद्धा से उसके ही पुत्र ने मारपीट कर उसकी जरूरत का सामान जला दिया गया है जिससे वृद्धा आहत है। परेशान वृद्धा ने पुलिस को पूरी घटना से अवगत करा के पुत्र के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता वृद्धा मंजू बाई पति रामराव भूमरकर ने बताया कि उसका पुत्र योगेश भूमरकर द्वारा शराब का सेवन कर उसके साथ हमेशा मारपीट करता है लेकिन घर का मामला होने से उसके द्वारा कभी शिकायत नही की गई। उन्होने बताया कि शनिवार रात को उसका पुत्र नशे में आया तथा उससे मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो योगेश ने घर में रखे उसके कपड़े, अनाज, दस्तावेज आदि बाहर फेंककर आग लगा दी। उसके द्वारा घर में तोड़फोड़ करते हुए पंखा, टीवी, फोड़ दिए गए वहीं बिजली के तारे निकालकर फेंक दिए गए। पीड़िता ने बताया कि उसके पुत्र द्वारा उसे लगातार धमकी दी गई जिससे वह भयभीत है। पीड़ित वृद्धा ने बताया कि उसकी जरूरत का सामान नष्ट कर दिया गया है जिससे वह परेशान हैं। उन्होने बताया कि उसका पति बीमार रहता है तथा वह जैसे तैसे मजदूरी करके आजिविका चलाती है। वृद्धा के अनुसा र पुत्र कोई काम नही करता तथा कुछ भी सहयोग नहीं करता वहीं हमेशा आकर मारपीट करता है जिस पर कार्रवाही होना जरूरी है। पूरे मामले में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि वृद्ध महिला द्वारा शिकायत की गई है जिसकी जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि मारपीट करने वाले पुत्र पर कार्रवाई की जाएगी।

BETUL NEWS: फोरलेन सहित सर्विस रोड के बंद रहते हैं अधिकांश हाईमास्ट लाईट

Leave a Comment