Betul Samachar- युवा उठाने लगे मेले में झूलों का आनंद, सुनाई आने लगी रोमांचक आवाजें

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                          चालू हुई दुकानें एवं होटलें साप्ताहिक बाजार होने से मेले में पहुंची भीड़

Betul Samachar/मुलताई। कार्तिक पूर्णिमा से लगने वाला ताप्ती मेला अंततः 11 वें दिन विधिवत प्रारंभ हो गया है। रविवार साप्ताहिक बाजार होने से मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों के लोग पहुंचे जिससे मेले में भीड़ नजर आई। इधर दो तरफ के झूले प्रारंभहो चुके हैं जिसमें युवा वर्ग झूलने का आनंद उठाने लगा है। झूलों में से युवाओं की रोमांचक आवाजें मेले में गूंजने लगी है। बच्चों के भी झूले प्रारंभ हो चुके हैं जहां बच्चे झूलते नजर आ रहे हैं। मेले में अभी एक तरफ के झूलने लगना प्रारंभ है जो शीघ्र की कंप्लीट होकर चालू हो जाएंगे। मेले में होटलें लग चुकी है तथा अधिकांश दुकानें भी प्रारंभ हो गई है। 11 वें दिन बाद भी मेले में अभी कई दुकानें लगना बाकि है तथा कई दुकानदार दुकानें लगाने में व्यस्त हैं। मेले में बाहर से व्यापारी पहुंच रहे हैं तथा बचे हुए प्लाटों पर दुकानें लगा रहे हैं। नपा उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया कि रविवार से मेले में भीड़ पहुंचने लगी है तथा गुरूवार साप्ताहिक बाजार से मेला रफ्तार पकड़ेगा। बताया जा रहा है इस बार मेले में विभिन्न वेरायटी के झूले लग रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीण अंचलों में भी लोग उत्साहित है। रविवार बड़ी संख्या में लोगों ने झूले का आनंद उठाया।

Read Also: Betul Ki Khabar- पूर्व मंत्री पांसे की हुंकार, भाजपा के राज में गली मोहल्लों में शराब का कारोबार

रोड खाली रखने के निर्णय के बावजूद रोड पर लग रही दुकानें

मेले में स्टेशन रोड पर महेश पाठक के घर के बाजू से पहुंचने का मुख्य मार्ग है जो संकरा होने से पूर्व में उक्त मार्ग के दोनो ओर दुकानें नही लगाने का नपा ने निर्णय लिया था। लेकिन उक्त मार्ग पर दुकानें लगा ली गई है जिससे आगे मेले में भीड़ बढ़ने से दुकानों के कारण लोगों को आवागमन में समस्या आ सकती है। उक्त मार्ग पर बिना प्लाट आवंटन के कुछ दुकानदारों द्वारा मनमर्जी से दुकानें लगा ली गई है। जागरूक नागरिकों ने बताया कि मेले में भीड़ बढ़ने से संकरे मार्ग पर बड़ी मुश्किल से आवागमन होता है इस पर यदि दोनों ओर दुकानें रहेंगी तो समस्या और अधिक बढ़ सकती है इसलिए व्यापारियों को मेला स्थल पर ही दुकानें लगाना जरूरी है जिसके लिए नगर पालिका को मार्ग से दुकानें हटाना चाहिए।

Leave a Comment