दत्तात्रय मंदिर में भगवान की जयंती महोत्सव मनाया

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित दत्तात्रय मंदिर में भगवान का जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवस्थान के पुजारी राजू चौबे ने बताया कि सात दिनों तक जयंती महोत्सव कार्यक्रम चलता है जिसमें भगवान दत्तात्रय की कथाओं का वाचन किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करते हैं। जयंती महोत्सव के तहत महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाता है। इसके बाद भगवान दत्तात्रय के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाती है।॥ पंडित राजू चौबे ने बताया कि पवित्र नगरी में मुख्य मार्ग पर भगवान दत्तात्रय का मंदिर स्थित है जहां भगवान के अवतार वासूदेवानंद सरस्वती महाराज का आगमन हुआ था। उन्होने मंदिर में चर्तुमास का परायण भी किया था जिसके लिए वे दत्तात्रय मंदिर में रूके भी थे। उन्होने बताया कि भगवान दत्तात्रय की महिमा अपरंपार है जिनकी जयंती नगर के सभी सामाजिक एवं धार्मिक बंधुओं द्वारा प्रतिवर्ष मिलजुलकर मनाई जाती है।

BETUL NEWS: मासोद में चार माह से बंद है ATM, उपभोक्ता हो रहे परेशान

Leave a Comment