Betul Samachar- मुलताई के रग्बी खिलाड़ियों का अश्मिता खेलो इंडिया प्री-ज़ोनल कैंप में चयन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। देवास में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित अश्मिता खेलो इंडिया प्री-ज़ोनल एवं प्री-नेशनल कैंप में मुलताई की रग्बी खिलाड़ी बालिकाओं ने अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए चयन सूची में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच मुलताई की बालिकाओं ने अपने कौशल, फिटनेस और निरंतर अभ्यास के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-15 बालिका वर्ग में मुलताई की मितांशी चौरे, खुशी बनैत, गुंजन साहू और हर्षिता देशमुख का चयन हुआ है। इन चारों खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ अपने खेल में निखार लाया, जिसका सफल परिणाम उन्हें इस कैंप में मिला।अंडर-18 वर्ग में की वंदना पांडे ने भी बेहतरीन अच्छा प्रदर्शन किया सीनियर वर्ग में मुलताई की अनुभवी खिलाड़ी दिपाली, लक्ष्मी सूर्यवंशी और श्वेता नरवरे का चयन हुआ है। देवास कैंप के बाद चयनित खिलाड़ी अब अजमेर राजस्थान में 13 और 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले अश्मिता खेलो इंडिया ज़ोनल टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Betul Ki Taja Khabar: संतोष गुप्ता उपाध्यक्ष एवं ठाकरे कार्यसमिति सदस्य बनें

Leave a Comment