Betul Samachar: केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस एवं वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar: केंद्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस एवं वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से संपन्नपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63 वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विद्यालय की गर्ल्स कैप्टेन छात्रा चित्रा सोमैया ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रतिज्ञा दिलाई। संगीत शिक्षिका स्वाति कमलेश पराते के मार्गदर्शन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें लोक नृत्य एवं समूह गीत “भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएगा ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 10 वीं की छात्रा नूतन उबनारे ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के इतिहास एवं उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक यशवंतराव वागदरे ने कुशलतापूर्वक किया। मुख्य अतिथि संदीप गणेशे ने अपने उद्बोधन में देश के विकास में केंद्रीय विद्यालयों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के योगदान की सराहना की। Betul उन्होंने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुलताई के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य कालिका प्रसाद ने कहा कि वर्ष 1963 में स्थापित केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्तमान में संगठन के 1256 केंद्रीय विद्यालयों में 15 लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहा है तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों को स्कूल शिक्षा में प्रभावी रूप से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफलता के कारण केंद्रीय विद्यालय संगठन आज एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है।

Betul News: अश्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन रग्बी टूर्नामेंट में मुलताई की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

Leave a Comment