जमानत रद्द कर फांसी की सजा देने की मांग की
Betul Samachar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बलात्कार के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दी जा रही जमानत के विरोध में भैंसदेही में महिला कांग्रेस जिला महासचिव आरती नागले के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर भाजपा एवं कुलदीप सेंगर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुँचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि उन्नाव से पूर्व विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को बलात्कार एवं पीड़िता के परिजनों की हत्या जैसे जघन्य अपराधों के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। यह मामला पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का प्रतीक बनकर सामने आया था। ऐसे गंभीर और संवेदनशील अपराध में दोषी व्यक्ति को जमानत दिया जाना न्यायपालिका की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
Betul Ki Khabar- ग्राम पंचायत कुटंगा के झिरना धाम में जन सहयोग से किया बोरी बंधान
महिला कांग्रेस जिला महासचिव आरती नागले ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत तत्काल प्रभाव से रद्द कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि महिलाओं का न्यायपालिका पर विश्वास बना रहे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि कोर्ट का इस तरह का निर्णय पीड़ितों के मन में भय और अपराधियों के हौसले बढ़ाने वाला है। कोर्ट ने पुनः इसपर विचार कर कुलदीप सेंगर की जमानत को निरस्त करना चाहिए।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर,ब्लॉक अध्यक्ष मयूर बारस्कर,दिलीप साल्वे, दादा बारस्कर,महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पूजा बारस्कर, विशाखा अड़लक,नीलू,रानू, गीता,लता, बाली, सरिता, चंद्रकला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

