भगवान श्रीराम के वनवास पथ पर 15,400 किमी यात्रा पूर्ण कर लौटे रावत दंपति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                  पवित्र नगरी में हुआ भव्य स्वागत

Betul Samachar/मुलताई। भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन के उद्देश्य से निकली 15,400 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे दंपति महेशचंद्र रावत एवं ममता रावत का सोमवार को मुलताई स्थित माँ ताप्ती तट पर भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। रावत दंपति ने यह साहसिक एवं आस्था से परिपूर्ण यात्रा मोटरसाइकिल से पूरी की। यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास काल से संबंधित माने जाने वाले सभी प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा से क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा एवं धार्मिक चेतना का नया संचार हुआ है।

Read Also: वर्षों से मांग के बावजूद मार्ग निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया 4 घंटे चक्काजाम, मचाया हंगामा

माँ ताप्ती तट पर स्थानीय श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने पुष्पमालाएँ पहनाकर रावत दंपति का अभिनंदन किया तथा उनकी साहसिक यात्रा की सराहना की। उपस्थित जनसमूह ने इस यात्रा को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर रावत परिवार को मोटरसाइकिल से इतनी लंबी और कठिन यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्वागत समारोह में बब्बल सेवतकर, कीर्ति यादव, काशीनाथ साहू, लड्डू जी, संजय सिंह परिहार, पीताम्बर पवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment