विद्यार्थीयों ने सिखा ईको फ्रेंडली वस्तुएं बनाना
Betul Samachar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही मे पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इको क्लब द्वारा सात दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।यह कार्यशाला दिनांक 26/12/2025 से शुरू है जो दिनांक 02/01/2026 तक चली।कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार दवंडे के संरक्षण मे आयोजित हुई।कार्यक्रम मे प्रशिक्षक के रूप मे बैतूल से श्रीमती हेमलता निमोदा एवं श्रीमती माधुरी सरियाम विद्यार्थियों को इको फ्रेंडली वस्तुएं जैसे खादी के कपड़ों से बैग, इको फ्रेंडली पेट्स, जूट के बैग आदि बनाना सिखाया,इस कार्यशाला में इको क्लब के 30 विद्यार्थियों ने सहभागिता की है।

Betul Daily News: सांदीपनि विद्यालय के माध्यमिक खंड में प्रोजेक्ट मॉडलों की लगी प्रदर्शनी
इको क्लब प्रभारी श्रीमती संगीता बामने ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना एवं लोगों को जागरूक करना है एवं लोगों को इको फ्रेंडली वस्तुएं दैनिक जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि पर्यावरण को नुकसान ना हो। कार्यक्रम पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को पर्यावरण विभाग ,मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। आज पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान शिवानी सोनारे बीएससी फर्स्ट ईयर ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर रागिनी खंडाईत एवं तृतीय स्थान पर ज्योतिबाला कोसे, सांत्वना सोनम सोनारे ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने इको फ्रेंडली जितनी वस्तुएं बनाई थी उन वस्तुओं की प्रदर्शनी भी महाविद्यालय में लगाई गई।

