Betul Samachar- पवित्र नगरी में आज सुबह जैन मुनि समय सागर जी का आगमन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई | पुण्य सलिला मां ताप्ती की पवित्र नगरी में हमेशा साधु संत ऋषि एवं मुनियों का आगमन होता रहता है। इसी तारतम्य में धर्मनगरी मुलताई के लिए यह अत्यंत पुण्यकारी अवसर है कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ससंघ का प्रथम आगमन सोमवार सुबह 8 बजे नगर में होने जा रहा है।जैन समाज के अध्यक्ष राजू जैन, कार्यकारी अध्यक्ष नारायण जैन, सचिव प्रमोद जैन, रवि प्रकाश जैन, प्रवीण जैन एवं संदीप जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री की भव्य अगवानी जालाराम मंदिर पर की जाएगी। अगवानी के पश्चात आचार्य श्री ससंघ मंदिर जी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ आहारचर्या मुलताई में ही सम्पन्न होगी, तत्पश्चात दोपहर में गुरुदेव के मंगल प्रवचन होंगे । जैन समाज के पदाधिकारियों ने सकल समाज से अपील की है कि इस ऐतिहासिक एवं धर्ममयी अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Read Also: SIR में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनर BLO को किया सम्मानित

Leave a Comment