Betul Samachar/मुलताई। नगर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी यश कालसूले का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट बालक वर्ग 2025–26 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 1 फरवरी से 10 फरवरी तक श्री शिवाजी साइंस कॉलेज, अमरावती में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय, अमरावती के तत्वावधान में किया जा रहा है।
Read Also:’ खतेडाकला में खेत में रखी मक्के की फसल में भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू
यश कालसूले की इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक जितेश पवार एवं अमित सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास के कारण यश ने सॉफ्टबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। यश का चयन मुलताई क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वे इस प्रतियोगिता में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर से आई मजबूत टीमों के खिलाफ अपना कौशल दिखा रहे हैं। खेल प्रेमियों का मानना है कि यश आने वाले समय में सॉफ्टबॉल खेल में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।
यश के चयन पर उनके परिवारजनों, प्रशिक्षकों, खेल साथियों एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि मुलताई क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

