Betul Samachar/मुलताई। महाशिवरात्री पर्व पर शिवभक्ति की ऐसी बयार बही कि बच्चे, युवा तथा वृद्ध सभी भगवान भोले के दर्शन एवं पूजन का आतुर नजर आए। नगर के आजाद वार्ड निवासी कुछ बच्चों पर शिव भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि वो ढोल ताशे, भगवा ध्वजाएं तथा पूजन की थाली लेकर नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बैतूल रोड पर स्थित भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा के दर्शन एवं पूजन के लिए निकल पड़े। नन्हे नन्हे कदमों से चलते हुए पूरे उत्साह से भोले बम, हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए जब बच्चे मुख्य मार्ग से निकले तो उन्होने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आजाद वार्ड निवासी हर्षित बचले एवं उनके नन्हे दोस्तों ने बताया कि महाशिवरात्री पर्व पर उन्होने भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन करने का आपस में बैठकर निर्णय लिया फिर बड़े बड़े ढोल लेकर निकल पड़े शिव भक्ति की राह पर। बच्चों ने बताया कि बड़े बड़े ढोल ताशे लेकर तीन किलोमीटर तक पैदल चलना उन्हे कठिन प्रतित हो रहा था लेकिन भगवान के जयकारे लगाने से उन्हे उर्जा मिली तथा जब लोगों ने भी उनकी सराहना की तो उनमें दोगुने उत्साह का संचार हुआ और गाते बजाते वे आखिर ड्रीमलैंड सिटी की बड़ी प्रतिमा तक पहुंच ही गए जहां उन्होने विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान लोगों ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
Betul Ki Taja Khabar: पुलवामा अटैक की बरसी पर शहीदों को दी श्रृद्धांजलि

