Betul Samachar: ग्रामीण विकास एवं जन जागरूकता का प्रशिक्षण लेंगे छात्र छात्राएं

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                        महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

Betul Samachar/मुलताई शासकीय महाविद्यालय मुलताई की राष्ट्रीय सेवा योजना की पुरुष और महिला इकाई के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार विधिवत शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों के दल को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत करपा के लिए रवाना किया। शिविर ग्राम करपा में आयोजित किया जा रहा है, जहाँ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं ग्रामीण विकास और जन-जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दल को रवाना करते हुए प्राचार्य डॉ. सरिया ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि आगामी सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवक ग्राम करपा में रहकर विभिन्न सामाजिक सरोकारों पर कार्य करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रकाश कुमार गीते महिला ईकाई डॉ ममता राजपूत ने बताया की शिविर की मुख्य गतिविधियों में शामिल हैं जिसमें स्वच्छता अभियान के तहत गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करना और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

Read Also: टैक्स वसूली में अभद्रता एवं दुकानों पर तालाबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा जागरूकता के गांव के बच्चों और बड़ों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताना है। मतदाता जागरूकता के तहत लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझाना और मतदान के लिए प्रेरित करना है।सामाजिक कुरीतियां के तहत बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना और नशामुक्ति का संदेश देना। इस शिविर के माध्यम से छात्र न केवल समाज सेवा करेंगे, बल्कि उन्हें ग्रामीण जीवन को निकटता से जानने और अपने व्यक्तित्व विकास का भी अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Comment