Betul Samachar: भाजपा ने किये मंडल प्रभारी व सह प्रभारी किए नियुक्त

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। भाजपा द्वारा आगामी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभागीय संगठन प्रभारी कांतदेव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके तथा जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता की सहमति से जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार द्वारा मुलताई विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों में प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नियुक्ति के अनुसार मुलताई नगर मंडल में अतीत पंवार को प्रभारी एवं तुलसीराम बारस्कर को सह प्रभारी, साईंखेड़ा मंडल में सुनील गुड्डू शर्मा को प्रभारी एवं प्रमोद धोटे को सह प्रभारी, प्रभातपट्टन मंडल में देवीसिंह ठाकुर को प्रभारी एवं राजेश सोनारे को सह प्रभारी, मासोद मंडल में इंद्रपाल पुंडे को प्रभारी एवं राजू ठाकरे को सह प्रभारी तथा दुनावा मंडल में वर्षा गढ़ेकर को प्रभारी एवं परसराम खाकरे को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

BETUL NEWS: बिना परिषद की स्वीकृति के सीएमओ ने की झूलों की जगह की नीलामी

Leave a Comment