Betul Samachar: जन्मदिन पर आयन ने रखा पहला रोजा, इबादत कर मनाया खास दिन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। नगर के महावीर वार्ड निवासी आयन शाह, पिता मोहम्मद शकील शाह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पहला रोजा रखकर जन्म दिन को विशेष रूप से मनाया। आयन ने बताया कि इस वर्ष उनका जन्मदिन रमजान के पवित्र महीने में आया, इसलिए उन्होंने इसे रोजा रखकर और इबादत कर मनाने का निर्णय लिया। आयन के इस सराहनीय कदम से परिजन और समाज के लोग भावुक और गौरवान्वित नजर आए। शाम को रोजा इफ्तार के समय परिवार में खुशी का माहौल रहा। परिजनों एवं सामाजिक लोगों ने आयन का फूलमाला से स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन एवं पहला रोजा रखने पर शुभकामनाएं दीं। इफ्तार के दौरान आयन को फल, फ्रूट, शरबत एवं विभिन्न पकवानों से रोजा खुलवाया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे और सभी ने आयन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने कहा कि आयन द्वारा जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर रोजा रखकर इबादत करना धार्मिक आस्था, संस्कार और अनुशासन का प्रतीक है। आयन का यह कदम अन्य बच्चों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। आयन के पहले रोजा और जन्मदिन के इस खास अवसर पर पूरे परिवार में खुशी, गर्व और उत्साह का वातावरण बना रहा।

Betul Update News: रासेयो शिविर के छठवें दिन स्वच्छता और कला का संगम, जिला संगठक ने किया निरीक्षण

Leave a Comment