पार्षद के साथ वार्डवासियों ने की शिकायत, पुलिस गश्त की मांग
Betul Samachar/मुलताई। ताप्ती वार्ड रामनगर में विगत कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियां हो रही है जिससे रहवासी परेशान नजर आ रहे हैं। पार्षद निर्मला उबनारे सहित रहवासियों ने बताया कि विगत रात्री बोरी में भरकर कुछ संदिग्ध सामान सहित कपड़े कुछ लोगों ने फेंक कर चले गए जिसके बाद सुबह से ही रहवासी परेशान हो रहे हैं। पार्षद निर्मला उबनारे ने बताया कि रहवासियों के अनुसार रात में चार पहिया वाहन से उक्त क्षेत्र में अजनबी लोग नजर आ रहे हैं जो रामनगर क्षेत्र में घूम रहे हैं ऐसी स्थिति में कोई भी अपराध होने की आशंका नजर आ रही है। इस संबन्ध में उन्होने पुलिस को सूचना भी दी गई तथा रात में पुलिस गश्त की मांग की है। सूचना पर थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने मौके पर पहुंचकर रहवासियों की समस्या सुनी तथा गश्त का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होने रहवासियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी कहा गया ताकि संदिग्ध लोगों को ट्रेस किया जा सके। थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि मार्ग के पास जो संदिग्ध सामान नजर आ रहा था उसमें पुराने कपड़े सहित अन्य सामान थे जिसमें संदिग्ध कुछ नजर नही आया। उन्होने रहवासियों से कहा कि यदि सीसीटीवी कैमरे लगते हैं तो कौन यह संदिग्ध गतिविधियां कर रहा है इसका पता लगाया जा सकता है। रहवासियों ने बताया कि रामनगर के उक्त क्षेत्र में अंधेरा रहता है जिसके लिए स्ट्रीट लाईट लगाना भी आवश्यक है। उन्होने वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे से स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग की है।
Read Also: जौलखेड़ा में श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

