ग्राम घाट पिपरिया के आर्यमान सिंह रघुवंशी बने सिविल जज, प्रथम प्रयास में 7वीं रैंक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई । ग्राम घाट पिपरिया से निकलकर न्यायिक सेवा जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में स्थान बनाते हुए आर्यमान सिंह रघुवंशी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यमान ने छत्तीसगढ़ सिविल जज परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सातवीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र, समाज और जिले में हर्ष का वातावरण है। ग्रामीण अंचल से निकलकर मिली इस सफलता ने युवाओं में नई प्रेरणा जगाई है। आर्यमान सिंह रघुवंशी शासकीय शिक्षक शिवेंद्र रघुवंशी एवं कला शिवेंद्र रघुवंशी के सुपुत्र हैं। शिक्षा एवं संस्कारों से परिपूर्ण पारिवारिक वातावरण ने उनके व्यक्तित्व को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने 12वीं के बाद सी एल ए टी परीक्षा उत्तीर्ण कर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर से विधि स्नातक एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। इसके पश्चात इंदौर में एलएलएम कर विधि अध्ययन को और गहराई दी। न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित कर उन्होंने अनुशासन, सतत अध्ययन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। सिविल जज परीक्षा की तैयारी उन्होंने अपने चाचा अधिवक्ता देवेंद्र सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने स्वर्गीय दादा यशवंत सिंह चौधरी, गुरुजनों, माता-पिता एवं परिवारजनों को देते हुए कहा कि संस्कार, सही मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। आर्यमान के चयन पर ग्राम घाट पिपरिया में उत्सव जैसा माहौल है।

Betul News: आपातकाल के पचास वर्ष एवं भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक

Leave a Comment