पंवार समाज की बेटी डॉ अर्चना देशमुख का पवित्र नगरी में किया अभिनंदन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                         उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा दिल्ली में किया गया सम्मानित

Betul Samachar/मुलताई। क्षत्रिय पंवार समाज संगठन मुलताई द्वारा डॉक्टर अर्चना महेश देशमुख का अभिनंदन एवं सम्मान सामाजिक कार्यकर्ता आशा चिकाने के निवास स्थान पर किया गया ।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं क्षत्रीय पंवार समाज संगठन जिला उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, समाज संगठन अध्यक्ष मुलताई हरि शंकर पठाड़े, रामराव चिकाने,आशा चिकाने प्रेमा पंवार, सुमित्रा देशमुख, संगीता पंवार ,देवेंद्र चिकाने ,गौ पुत्र सेना प्रमुख धर्मेंद्र नरवरे, रूपेंद्र पाटिल एवं नरेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे । डॉक्टर अर्चना महेश देशमुख के स्वयंसेवी संस्था द्वारा किए गए कार्यों और दिए गए योगदान विशेष कार्य ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिलाओं द्वारा हिंदुस्तान में पहली बार मुंबई लोकल ट्रेन में ऑपरेशन सिंदूर शौर्य यात्रा निकाली गई। ऐसे कार्यों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया । डॉक्टर अर्चना राष्ट्रीय भृतहरी विक्रम भोज पुरस्कार तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ,दादा साहब फाल्के अवार्ड आदि अनगिनत अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ज्ञात हो उनके नाम अभी तक 450 ट्रॉफीज तथा अनगिनत सर्टिफिकेट है ।दरिया दिल मुंबई कर ग्रुप कोविड समय में बनाई गई थी। वे यह कार्य 19 सालों से कर रही है । उन्होंने मां ताप्ती के दर्शन कर ताप्ती जी का आशीर्वाद लिया। सम्मान के लिए उन्होंने विशेष तौर परमवीर चक्र प्राप्त करनल तेजेंद्र पाल त्यागी का विशेष आभार प्रकट किया ।उन्होंने यह सम्मान अपने स्वर्गीय पिता एस एम खवसे को समर्पित किया है ।डॉक्टर अर्चना देशमुख के सामाजिक कार्यों के लिए तथा पंवार समाज का नाम रोशन करने के लिए सभी के द्वारा शुभकामनाएं एवं शुभेच्छा से बधाइयां प्रेषित की गई।

Betul News: आज पवित्र नगरी पहुंचेगी मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा

Leave a Comment