Betul Samachar: मुलताई महाविद्यालय में बनेगा 5.52 करोड़ की लागत से गर्ल्स हॉस्टल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शासकीय महाविद्यालय मुलताई में जल्द ही लगभग 5 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। यह स्वीकृति विधायक चंद्रशेखर देशमुख के अथक प्रयासों से मिली है।

भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा शासकीय महाविद्यालय मुलताई में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए 5 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री परमार ने इस स्वीकृति की जानकारी पत्र के माध्यम से विधायक चंद्रशेखर देशमुख को दी। महाविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल बनने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को रहने की सुविधा मिलेगी और उन्हें आने-जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

Betul Ki Khabar: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

इससे छात्राएं बेहतर ढंग से अपनी पढ़ाई कर सकेंगी। गौरतलब है कि विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने अपने पूर्व कार्यकाल वर्ष 2013 से 2018 के दौरान भी शासकीय महाविद्यालय मुलताई के विकास के लिए 6 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई थी, जिससे महाविद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य कराए गए थे। गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, गणेश साहू, राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों ने विधायक चंद्रशेखर देशमुख का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment