मुलताई अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से पोस्ट मॉर्टम के लिए शव पट्टन अस्पताल भिजवाया

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के क्षेत्र में इससे बदतर स्थिति नहीं रही कभी भी

Betul Samachar/मुलताई। लगभग 200 गांवों के लोगों के उपचार की जिम्मेदारी उठाने वाला शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई की स्थिति इन दिनों इतनी बदतर है कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर नहीं होने से शव को पट्टन अस्पताल भिजवाया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के क्षेत्र में इससे शर्मनाक स्थिति कभी नहीं रही।

बताया जा रहा है कि बिरुल बाजार निवासी चिकित्सक राजू खाकरे 55 वर्ष की सुबह बाइक दुर्घटना में साईंखेड़ा के पास मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई लाया गया जहां पोस्टमार्टम करने के लिए कोई भी डॉक्टर

मौजूद नहीं रहने से शव को पट्टन अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक राजू किसी काम से बाइक से बैतूल जा रहे थे जहां उनकी बाइक बोरिंग मशीन से टकरा गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पूरे मामले में उल्लेखनीय है कि विगत कुछ समय पहले अस्पताल पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को समस्या से अवगत कराया गया था इसके बावजूद सुधार होने की जगह स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रही है।

Read Also: पवित्र नगरी पहुंची मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा, हुआ जोरदार स्वागत

पूरे अस्पताल में बीएमओ सहित मात्र तीन चिकित्सक

वर्तमान में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ गजेंद्र मीणा सहित मात्र 3 चिकित्सक मौजूद हैं । गुरुवार मात्र दो महिला चिकित्सक मौजूद थी जो शव का पोस्ट मॉर्टम नहीं कर सकती थी। फोन पर चर्चा करने पर बीएमओ गजेंद्र मीणा ने बताया कि वे भी बाहर हैं इसलिए शव को प्रभात पट्टन पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा गया।

Leave a Comment