Betul Samachar/मुलताई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 8 मार्च को फरियादिया द्वारा थाना मुलताई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 6 मार्च को सुबह लगभग 10 बजे उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला- फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
Betul News- मोतियाबिंद परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर 16 मार्च को…
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप प्राप्त सूचना के आधार पर 10 मार्च को ग्राम प्रभात पट्टन क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा गया है कि नाबालिगों से संबंधित प्रकरणों में पुलिस द्वारा तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाएगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

