Betul Samachar: सोंडिया दुनावा में भीषण आग, 14 एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। क्षेत्र के ग्राम सोंडिया दुनावा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग ने तेजी से फैलते हुए किसान दिनेश सिंह रघुवंशी की करीब 14 एकड़ में खड़ी मक्का और गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारी धनराज पवार एवं भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। हालांकि तब तक किसान की बड़ी मात्रा में फसल जलकर खाक हो चुकी थी, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में बढ़ रही आग की घटनाएं चिंता का विषय पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। बार-बार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से सतर्कता बढ़ाने और पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Betul Ki Khabar: प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीन को लेकर स्कूलों में चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम

Leave a Comment