एक एक वाहनो मोबाइल ऐप के जरिए सर्च कर टोल कर्मचारियों ने बैरियर खोलकर निकाले वाहन
Betul Samachar/चिचोली :– बैतुल इंदौर फोरलेन मार्ग के चिचोली गढा पर फोरलेन टोल प्लाजा पर तकनीकी खराबी के चलते सर्वर डाउन हो जाने से फास्टैग प्रणाली पूरी तरह ठप हो गया , जिसके कारण वाहन चालको एवं यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, अचानक सर्वर में आई खराबी के कारण फास्टैग मशीनें काम करना बंद कर दिया , जिससे वाहनों की एंट्री और भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो गई। हालात को संभालने के लिए टोल कर्मचारियों ने मोबाईल एप से सर्च कर मैन्युअल रूप से बैरियर (गेट) उठाकर वाहनों को पास करना शुरू किया, लेकिन इस प्रक्रिया में अधिक समय लगने से की स्थिति और बिगड़ती गई।
Read Also: आमला के भजन गायक सुमित महतकर ने दी खाटूश्यामजी में भजनो की प्रस्तुति
एक वहान मे सवार हेमराज उईके ने फोरलेन पर लंबी कतार से झंझट मुक्ति का दावा करने वाले नेशनल अथॉरिटी पर कई सवाल खडे किए गढा टोल प्लाजा कई विवादों के लिए चर्चा में है टोल प्लाजा पर विवाद के कई मामले सामने आए । सोमवार को , सर्वर ठीक होने तक मैन्युअल रूप से ही वाहनों को गेट उठाकर निकाला जा रहा है, लेकिन समस्या के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

