Betul Samachar:- मुलताई बीएमओ सहित स्वास्थ्य टीम ने जांच कर बंद कराया था क्लीनि मुलताई। बिना डिग्र ऐलोपेथिक चिकित्सा करने वाले साईंखेड़ा के एक क्लीनिक संचालक पर बीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पूर्व में मुलताई बीएमओ गजेन्द्र मीणा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत पर जांच की गई थी जहां ऐलोपेथिक डिग्री नही होने के बावजूद उपचार कर रहे करण कुमार का क्लीनिक सील किया गया था। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद संचालक द्वारा मरीजों का ऐलोपेथिक उपचार किया जा रहा था जिसके खिलाफ बीएमओ द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया गया। बीएमओ गजेन्द्र मीणा ने बताया कि विगत 29 दिसंबर 2025 को साईंखेड़ा स्थित गव्हाड़े हेल्थ केयर क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक करण कुमार गव्हाड़े मरीजों का ऐलोपेथिक उपचार करता पाया गया था। इसके साथ ही क्लीनिक में बड़ी संख्या में ऐलोपेथिक दवाईयां भी मिली थी। जब संचालक से ऐलोपेथिक उपचार की डिग्री मांगी गई तो उसके द्वारा एक प्रमाण पत्र अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्व विद्यालय भोपाल का दिया गया था। संचालक के पास ऐलापेथिक उपचार करने के कोई वैद्यानिक दस्तावेज नही मिले। इससे स्पष्ट हुआ कि संचालक द्वारा बिना डिग्री के ऐलोपेथिक उपचार कर मरीजों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य टीम द्वारा क्लीनिक सील कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था जिसके बाद थाने में शिकायत की..
Read Also: बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर बांधा समां, आयोजन में उमड़ी भीड़

