Betul Samachar: मुलताई में दो दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                किफायती दरों पर प्राप्त होगी शालेय सामग्री

Betul Samachar/मुलताई । नगर के पीएमश्री कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मुलताई में 30 एवं 31 मार्च 2026 को 10 बजे से पुस्तक मेला एवं गणवेश मेला का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन का उद्देश्य अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्रों को शैक्षणिक सामग्री सहज रूप से उपलब्ध कराना तथा नए सत्र के लिए आवश्यक गणवेश, टाई, जूते, कॉपी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मेला परिसर मे विभिन्न विक्रेताओं द्वारा पुस्तकों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ छात्र-छात्राएँ अपनी कक्षा अनुसार पाठ्य पुस्तके, प्रतियोगी पुस्तकें, जूते, टाई, यूनिफार्म एवं अन्य ज्ञानवर्धक सामग्री किफायती दरों में खरीद सकेंगे। इसके साथ ही गणवेश मेला मे विद्यार्थियों के लिए स्कूल ड्रेस उचित दरों पर उपलब्ध कराई जायेगी । विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है। यह मेला विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी को सहज और व्यवस्थित बनाने मे सहायक सिद्ध होगा ।

Read Also: मासोद में जनपद निधि से बनेगी बाउंड्री वॉल

मेले को लेकर बैठक का आयोजन

पुस्तक एवं गणवेश मेले को लेकर शनिवार विकासखंड अन्तर्गत समस्त अशासकीय शाला प्रभारियों एवं शहर के चयनित विक्रेताओं के साथ बैठक का आयोजन जनपद शिक्षा केन्द्र मुलताई मे किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्षम बारमाटे एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक आशीषचंद्र शर्मा उपस्थिति मे समस्त अशासकीय शाला प्रभारियों को निर्देश दिये गए कि अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को सूचनार्थ करें की पुस्तक मेला में पहुंचकर इसका लाभ उठाए।

Leave a Comment