Betul Samachar/चिचोली:— राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण अंचल में पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की गूंज
हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा, रामायण पाठ और सुंदरकांड की गूंज लगातार सुनाई देती रही। जगह-जगह “जय हनुमान गुण ज्ञान सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर” की चौपाइयों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंदिरों में सुबह से ही लगा भक्तों का तांता
नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया और चोला-सिंदूर चढ़ाने का क्रम दिनभर चलता रहा।
Betul Samachar News: पंच महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना में देरी पर उठी आवाज
महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका
मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन-कीर्तन, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। खाक चौक सिद्ध हनुमान मंदिर, बाजार चौक, शनिचरा मोहल्ला, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और सोनी मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिरों में पूजन-पाठ, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
भव्य शोभायात्रा ने बढ़ाई उत्सव की शोभा
शीतला माता मंदिर, बाजार चौक से सकल हिंदू समाज, आयुष्मान फाउंडेशन एवं गणेश उत्सव समिति बस स्टैंड के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा बाजार चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड और जय स्तंभ चौक तक बाजे-गाजे के साथ निकली।
जयकारों से गूंजा नगर
यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे नगर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने

