चिकित्सा की आड़ में नाबालिग आदिवासी बालिका से छेड़छाड़ कर रहा था झोलाछाप

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

Betul Samachar/मुलताई। प्रभात पट्टन में चिकित्सा की आड़ में एक झोलाछाप डाक्टर ने आदिवासी नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा स्वजनों को बताए जाने के बाद शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी डाक्टर पर प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि प्रभात पट्टन में स्थिति निजी क्लीनिक का संचालक ए एन मालवी की नाबालिग युवती के परिजनों ने शिकायत करते हुए बताया कि क्लीनिक में उपचार के दौरान बालिका के साथ डाक्टर द्वारा छेड़छाड़ की गई जिसकी जानकारी उनकी पुत्री द्वारा उन्हे दी गई। इस पर पीड़िता के स्वजनों ने शिकायत की गई जिसके बाद डाक्टर पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि उक्त चिकित्सक के पास ऐलोपेथिक उपचार करने की कोई वैद्य डिग्री नहीं होने के बावजूद उपचार का किया जा रहा था इस दौरान झोलाछाप चिकित्सक ने नाबालिग बालिका के साथ उपचार के दौरान छेड़छाड़ की।

Betul Ki Taja Khabar: सुमित शिवहरे बने नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

Leave a Comment