उपासना ,साधना, स्वाध्याय एवं सेवा का बताया महत्व
Betul Samachar/मुलताई । नगर में आयोजित पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ में वैदिक पद्धति से निःशुल्क 15 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया। इसके साथ ही 2 बहनों का पुंसवन संस्कार किया गया। पंडित विशाल बंदेवार ने प्रज्ञा पुराण कथा में संस्कारों का महत्व बताया साथ ही रात्री कालीन बेला में सहस्त्रों दीपक प्रज्वलित कर दीपमहायज्ञ सम्पन्न कराया । दीप यज्ञ में बहनों ने भी अपने अपने घरों से आरती की थाल सजाकर लाए एवं आरती में पांच,पांच दीप जलाए। यज्ञ के दौरान दीपकों को प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र की सुरक्षा समृद्धि हेतु,भावनात्मक आहुतियों समर्पित की। इस दौरान पूरा यज्ञ स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी नारायण देशमुख ने बताया कि इस आयोजन में मुलताई एवं प्रभात पट्टन तहसील के विभिन्न ग्रामों से सैकड़ों कार्यकर्ता भाई बहनों सहित,प्रज्ञा पीठों शक्ति पीठ के सक्रिय कार्यकर्ता भाई बहनों ने उपस्थित होकर इस दीप महायज्ञ में भागीदारी कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने एवं नशा मुक्त समाज बनाने हेतु निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता टी के चौधरी ने भी नशा मुक्त समाज बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया समापन पर आयोजक गुलाबराव चिलहाटे ने उपस्थित सभी आत्मीय परिजनों का आभार व्यक्त किया।
Betul Daily News: भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक बने अभिषेक

