खिलाड़ी दीपेश चौधरी बने सिरमौर
Betul Samachar/मुलताई । बैतूल जूनियर बॉयज़ रग्बी टीम ने भोपाल में 4 से 6 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। टीम के खिलाड़ी दीपेश चौधरी के दमदार प्रदर्शन ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने बेहतरीन तालमेल, फिटनेस और खेल भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर के बावजूद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
इस सफलता के पीछे टीम के कोच अमित सर एवं मेंटर पवन सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, रणनीति और निरंतर सहयोग से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एलएनसीटी चेयरमैन अनुपम चौकसे मध्यप्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, अबरार अहमद शेख सचिव, पंकज जैन कोषाध्यक्ष, संदीप यादव टेक्निकल डायरेक्टर एवं डॉ. पी.एस. दारा की विशेष उपस्थिति रही।
सफलता पर बैतूल रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सतपुते, उपाध्यक्ष नवीन ओंकार, संयुक्त सचिव लक्ष्मी असरकर, अश्विनी, भवनेश, यश एवं युवराज ने टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Read Also: 10 से 20 अप्रैल तक होगा रात्री कालीन सनातन कप क्रिकेट टूर्नामेंट
जूनियर बॉयज़ टीम में कप्तान तनमय प्रजापति एवं उपकप्तान दिव्यांशु परिहार के नेतृत्व में
दीपेश चौधरी, अंकित पवार, मोहित, सूर्य पाल, अथर्व यादव, मयंक, भविष्या डोंगरदिये, पियूष राजपूत, नवीन उइके एवं प्रिंस पवार सहित सभी खिलाड़ियों ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।यह उपलब्धि पूरे बैतूल जिले के लिए गर्व का विषय है।

