Betul Samachar: पुलिस ने ढाबों और दुकानों से की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। उक्त कार्रवाई एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर मुलताई कस्बे के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 42.54 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 19,520 रुपए बताई जा रही है। जब्त शराब में 103 पाव देशी शराब और 43 बीयर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से शराब रखने एवं बेचने के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके चलते सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू राजपूत वलनी, जितेन्द्र उर्फ मोटू पवार अंबेडकर वार्ड, अजय संतापे बूकाखेड़ी, विकास पवार कामथ, सोनिया भुमरकर कामथ, विशाल बोडखे पारडसिंगा और रूपराव चढोकर कामथ शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read Also: ताप्ती तट पर हुआ विवाद, व्यापारियों एवं पुजारियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

Leave a Comment