रात्री कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंच रहे क्रिकेट प्रेमी दर्शक
Betul Samachar/मुलताई। नगर में आयोजित सनातन कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दर्शकों को रोमांचक और हाईस्कोर मुकाबले देखने को मिले। दिनभर खेले गए तीन मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मुकाबला रॉयल एयू बैंक मुलताई और बैतूल मर्चेंट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैतूल मर्चेंट की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 86 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में रॉयल एयू बैंक की टीम 8 ओवरों में मात्र 36 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए रघुराज मासाब ने 19 गेंदों में 42 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रात्रिकालीन दूसरा मुकाबला हिंदू मुस्लिम एकता मुलताई और एयू बैंक मुलताई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हिंदू मुस्लिम एकता टीम ने 8 ओवरों में 120 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भानु ठाकुर (चिचोली) ने 23 गेंदों में 73 रन की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एयू बैंक टीम 68 रन ही बना सकी और हिंदू मुस्लिम एकता मुलताई ने यह मैच 52 रन से जीत लिया। दिन का अंतिम मुकाबला बैतूल मर्चेंट और बिरसा ब्रिगेड उभारिया के बीच खेला गया।
Betul News: फसल पकते ही इस भय एवं तनाव में रहते हैं क्षेत्र के किसान कि कहीं आग ना लग जाए
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरसा ब्रिगेड ने 8 ओवरों में 68 रन बनाए, जिसमें एक खिलाड़ी ने 35 रन का योगदान दिया। जवाब में बैतूल मर्चेंट की टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए बिजेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समिति के रॉबिन सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में प्रतियोगिता के दौरान नगर के समाजसेवी, पूर्व खिलाड़ियों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रतिदिन आमंत्रित कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

