Betul Samachar- विधायक देशमुख ने बिहरगांव में किया सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरगांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह भवन मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 20 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिससे गांव के विकास को नई गति मिलेगी। मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिहरगांव में लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भवन के अभाव में ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा, जहां विभिन्न कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्रीमती सोनाली विनोद पटेल, सरपंच गुनता राजकुमार सूर्यवंशी, विजय घोड़की, सरपंच गुलाबराव लिखितकर, बाबा खाड़े, रतन साहू, श्रीराम निंबालकर, शेषराव घोड़की, राजू देशमुख, डेविड लिखितकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Betul Samachar: दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सामाजिक गतिविधियों को नया मंच प्रदान करेगा।

Leave a Comment