Betul Samachar News: पूरे सेवाकाल में खेल एवं शिक्षा में किए अनुकरणीय कार्य

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                            सेवानिवृत्त खेल शिक्षक महेश खत्री को दी गई भावपूर्ण विदाई

Betul Samachar News/मुलताई – सेवानिवृत्त खेल शिक्षक महेश खत्री के सम्मान में शासकीय एवं निजी विद्यालय संगठन के तत्वावधान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए खेल शिक्षकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जगदीप वर्मा तथा प्राचार्य आई. के. मालवीय मंचासीन रहे।

इस अवसर पर जिले भर से आए खेल शिक्षकों में प्रमुख रूप से रश्मि बाथरे खेल शिक्षक,प्रज्ञाकीर्ति वर्मा, कामना साबले, अर्चना महाते पूर्णिमा चौकीकर अतुल बारंगे, सुरेंद्र राठौर एवं अभिषेक खंडेलवाल सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार ने कहा कि महेश खत्री ने अपने पूरे सेवाकाल में खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल खेलों में दक्ष बनाया, बल्कि उनमें अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास किया। पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जगदीप वर्मा ने कहा कि खत्री जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। प्राचार्य आई. के. मालवीय ने भी उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की।

Betul Ki Taja Khabar: पांच दुकानों में टूटे ताले, चोर का नही लगा सुराग

कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों एवं शिक्षकों ने महेश खत्री के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावुक हो गया। सभी ने उनके मार्गदर्शन, सहयोगी स्वभाव और खेलों के प्रति उनके समर्पण को याद किया। समारोह के अंत में महेश खत्री को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने विदाई उद्बोधन में खत्री जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल अत्यंत यादगार रहा।कार्यक्रम का संचालन रश्मि बाथरे एवं प्रज्ञा कीर्ति वर्मा ने किया l

Leave a Comment