डहुआ में आयोजित देवी भागवत का अखंड जागरण के साथ शुक्रवार होगा समापन
Betul Samachar News/मुलताई। ग्राम डहुआ में चैत्र के नवरात्र में देवी भागवत का आयोजन किया गया जिसमें नौ दिनों तक बड़ी संख्या में डहुआ सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं ने भागवत का श्रवण किया। देवी भागवत का समापन शुक्रवार भंडार प्रसादी तथा विशाल देवी जागरण के साथ होने जा रहा है। कथा वाचक आचार्य विपिन बिहारी महाराज ने बताया कि चैत्र के नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है इसलिए नवरात्र में रात जागना चाहिए तथा दिन में विश्राम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिमा के दर्शन के पहले मंदिर शिखर के दर्शन करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा पापों का नाश होता है। देवी भागवत के दौरान विभिन्न प्रसंगों की झांकियां भी तैयार की गई जिसमें शिव पार्वती विवाह की भी लीला का मंचन किया गया। इस संबन्ध में ग्रामीण मनोज बारंगे ने बताया कि चैत्र के नवरात्र में देवी भागवत के आयोजन से डहुआ गांव पूरी तरह मां की भक्ति में लीन रहा तथा माहौल पूरी तरह धर्ममय रहा।
Read Also: 5 करोड़ 25 लाख की लागत से मुलताई में निर्मित होगा जिले का पहला हाईटेक जनपद पंचायत भवन

