Betul Samachar News/मुलताई। शुक्रवार दोपहर लगभग 4:15 बजे ग्राम मोरखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देवीसिंह रघुवंशी के खेत में नरवाई से आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने गन्ना बाड़ी, पशु चारा और आसपास के पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, जिससे पास में खड़ी गेहूं की फसल को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर टीम की सूझबूझ और तेजी के चलते आग को गेहूं की खड़ी फसल तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। इस कार्रवाई में फायर ड्राइवर मनोज सिंह और गिरीश पिपले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय रहते आग पर काबू पाने से किसानों को बड़ी राहत मिली।
Read Also: चिकित्सा की आड़ में नाबालिग आदिवासी बालिका से छेड़छाड़ कर रहा था झोलाछाप

