Betul Samachar News/मुलताई। आजाद समाज पार्टी द्वारा क्षेत्र के रम्मू पाटिल को पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इस संबन्ध में रम्मू पाटिल ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा उन्हे महत्वपूर्ण पूरे जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है साथ ही पार्टी के प्रचार प्रसार से जन जन को अवगत कराने का कहा है। पाटिल ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद ने पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा की है जिसके लिए बैतूल जिले की जिम्मेदारी उन्हे सौंपी गई है। रम्मू पाटिल के जिलाध्यक्ष घोषित होने पर पंकज अतुलकर, अलीम खान, अंकित चौकीकर, गौतम उबनारे, अक्षय पाटिल, हनी पाटिल, रवि सिंगर, मजीद खान तथा सोनू मासोतकर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हे बधाई प्रेषित की है।
कामथ में 1 से 5 दिसंबर तक होगा 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण कथा