डहुआ की रामलीला में सूर्पनखा नाक कटाई की हुई लीला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। ग्राम डहुआ में प्रतिदिन रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है जिसमें डहुआ सहित खैरवानी एवं आसपास के गांवों के ग्रामीण लीला देखने पहुंचे रहे हैं। सोमवार रात्री सूर्पनखा की नाक कटाई की लीला का मंचन हुआ जिसमें वन में भ्रमण कर रही सूर्पनखा को श्रीराम एवं लक्ष्मण नजर आते हैं जिससे सूर्पनखा दोनों भाईयों पर मोहित हो जाती है तथा श्रीराम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख देती है जब श्रीराम कहते हैं कि वे विवाहित हैं और उनकी पत्नी सीता भी साथ है तो वह लक्ष्मण से प्रेम निवेदन करती है जिस पर क्रोधित होकर लक्ष्मण सूर्पनखा को इंकार कर देते हैं जिससे सूर्पनखा अपने असली भयानक रूप में आकर सीता पर प्रहार करने लगती है इस बीच लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा की नाक एवं कान काट दिए जाते हैं जिस पर सूर्पनखा गुस्से से आग बबूला होकर अपने भाई खर दूषण एवं त्रिषिरा को अपनी व्यथा सुनाती है। रामलीला में सूर्पनखा का अभिनय लालू बारंगे, खरदूषण राजू परिहार तथा घनश्याम मगरदे तथा रावण की भूमिका मनोज बारंगे ने निभाई।

Betul Ki Taja Khabar- बिसनुर के शिव मंदिर से दो पीतल के घंटे चोरी

Leave a Comment