Betul Samachar News/मुलताई। पुलिस ने कार्यवाही के तहत एक नाबालिका बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। यह कार्रवाई नाबालिक अपहृताओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस. के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रसिंह परिहार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा संपादित की गई। घटना के अनुसार फरियादिया ने 25 अक्टूबर 2025 को थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिका पुत्री को दिनांक 24 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने हर संभव प्रयास करते हुए तत्परता से कार्यवाही की और नाबालिका बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बाद में बालिका को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
Read Also: रामलीला में पूरी रात चला राम रावण युद्ध, सुबह हुआ रावण वध

