Betul Samachar News/कोथलकुण्ड/आशुतोष त्रिवेदी :- भैंसदेही थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने ग्राम कोथलकुण्ड में ग्रामीणों के साथ बैठक की बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि समाज और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से अपराधों पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की सक्रिय भागीदारी से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है और समाज को और भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
Read Also: जन्मोत्सव पर सोनोली धाम में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, वाहनों का लगा तांता
ग्राम कोथलकुण्ड के बस स्टैंड में आयोजित बैठक में ग्राम के व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं व सुझाव साझा किए थाना प्रभारी भैंसदेही द्वारा ग्राम के चौराह पर ग्रामीणों के सहयोग से कैमरे लगाने को लेकर चर्चा की गई जिससे चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लग सके बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाना, अपराधों की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करना, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सूचना देने की आमजन से अपील की है।

